मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- Moradabad News: पंजाबी महिला संगठन की ओर से मंगलवार को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पना रितेश गुप्ता और डॉ. बबिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। संगठन की अध्यक्ष वीणा अरोड़ा और मोना छाबड़ा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। समारोह में अभिषेक शर्मा एंड पार्टी ने अपने मधुर भक्ति गीतों से राधा-कृष्ण का गुणगान कर संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं मीनू अरोड़ा, रितु नारंग, शीतल और राशि ने राधा-कृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर राजेंद्र कौर, डॉ. जी कुमार, उषा ढुल, डॉली अरोड़ा, सीमा कटारिया, भारती सहगल, रश्मी, गरिमा, रानी सिक्का, निधि, सुमन मिगलानी, मोहिनी ...