मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला जाटवान काशीपुर चुंगी के निकट विद्युत पंखे में करंट आने से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला जाटवान में अंबेडकर पार्क के निकट शिव मंदिर से सटे मकान में चंद्रपाल का परिवार रहता है। सोमवार की सुबह घर में टेबल फैन चल रहा था, चंद्रपाल की पत्नी मिथलेश देवी 43 घर में झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थी। जैसे ही उसने टेबल फैन को सरकाने का प्रयास किया, टेबल फैन में दौड़ रहे विद्युत करंट में महिला को चपेट में ले लिया और उसकी तत्काल मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पंखे का प्लग लगाते समय करंट से महिला की मौत मृतक के बेटे धर्मपाल सहित 5 बच्चों और परिवार के लोगों पर और रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...