मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई थी मौसम खुशगवार हो गया था, लेकिन, बुधवार से बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद बढ़ी गर्मी और उमस ने वीक एंड पर असहज मौसम के रहने का अंदेशा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, वीक एंड ही नहीं बल्कि, नए हफ्ते की शुरुआत भी काफी उमस भरी गर्मी के मौसम में होगी, लेकिन, मंगलवार से मौसम के करवट बदलने के आसार बन रहे हैं। मानसूनी बादल मंगलवार से फिर अपनी आमद दर्ज करा सकते हैं। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है।मुरादाबाद में शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिक...