मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: कानपुर में आयोजित हुए प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के मुताबिक तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। सभी अदालतों को न्यायिक कार्य न करने की प्रति भेजी गई। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष आफाक हुसैन व संचालन सचिव परमजीत सिंह ने किया। जिसमें कहा कि 10 बार 11 सितंबर को कानपुर में हुए दो दिवसीय प्रांतीय महासम्मेलन में पारित प्रस्ताव पर संघ द्वारा हड़ताल किए जाने को लेकर अनुचित दबाव के विरोध में बुधवार को न्यायिक कार्यो से विरत रहने का प्रस्ताव किया गया था। जिसके चलते सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। अध्यक्ष आफाक हुसैन ने बताया कि पारित हुए प्रस्ताव की प्रति सभी अदालतों को भ...