Moradabad News: न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा के कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी शमीम जहां पत्नी नूरे नबी की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मोहम्मद शफीक, रईस उर्फ डम्पी और सकीना के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 30 जून को निर्माणाधीन मकान में दरवाजा और खिड़की लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने शमीम जहां, उनकी पुत्री और पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.