मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: मैनाठेर। नौ साल तक बेटे की राह देख रहे परिवार का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। 2017 में घर से लापता हुआ शोएब गुरुवार को सकुशल अपने परिवार के बीच पहुंच गया। लंबे अरसे बाद बेटे को सामने देखकर पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार में खुशी का माहौल छा गया। थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर निवासी सुलेमान ने दिसंबर 2017 में अपने 15 वर्षीय बेटे शोएब की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक शोएब मानसिक रूप से कमजोर था और बिना बताए घर से चला गया था। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वर्षों तक कोई सुराग नहीं मिल सका। करीब नौ साल बाद शोएब के वापस मिलने की सूचना पर परिजन मैनाठेर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद गुरुवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी किरनपा...