मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नौकरी से निकाले गए फर्मकर्मी ने शुक्रवार रात सुपरवाइजर को घेर लिया। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुपरवाइजर को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर गली नंबर दो निवासी रनीश सैनी सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फर्म में सुपरवाइजर है। रनीश ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में भटावली पुल के पास पहुंचा तभी अमित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। रनीश के अनुसार अमित को फर्म से निकाल दिया गया था। उसी रंजिश में आरोपी अमित और उसके साथियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर मारपीट करने ल...