मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- Moradabad News: पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को मिगलानी सेलिब्रेशन में छोटा शेफ नॉन फायर कुकिंग कंपटीशन आयोजित किया गया, जिसमें करीबन 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 6 से 8 वर्ष के बच्चों ने नॉन फायर वाली खाने की डिश तैयार की, जिसमें विभिन्न प्रकार के सैंडविच, पेय पदार्थ बनाए। प्रतियोगिता में दीक्षिका को छोटा शेफ का खिताब दीक्षिका को कुकुम्बर बोट चार्ट व ब्रेड की मिठाई बनाने पर मिला। मायरा ने पिज़्ज़ा सैंडविच व पोमग्रेनेट ड्रिंक बनाई गई,जिसके आधार पर उसे प्रथम रनर अप का किताब दिया गया। संस्थापिका गरिमा सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में मुरादाबाद की शेफ रश्मि रस्तोगी एवं प्रसिद्ध गायिका मीनू अरोड़ा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...