Moradabad News: नेशनल शूटर मोहित पाल का यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर चयन
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लोकभवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें मुरादाबाद के प्रतिभाशाली नेशनल शूटर मोहित पाल भी शामिल रहे। मोहित पाल का उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के चलते उनका चयन यूपी पुलिस में खिलाड़ी कोटे के तहत हुआ है। मोहित पाल के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- एनडीए मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: योगी यह भी पढ़ें- Lucknow News: खिलाड़ियों को दी गई 200 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि: योगी
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.