Moradabad News: नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने सीएसएस को 10 विकेट से हराया
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी में गुरुवार को आयोजित अवस्थी मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने सीएसएस क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया। टॉस जीतकर सीएसएस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 23.5 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मन्नान ने 19 गेंदों में 29 और वंश ने 24 गेंदों में 13 रन बनाए। नेक्स्ट जनरेशन की ओर से गुरु ने चार और ध्रुव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन की टीम ने बिना विकेट गंवाए 16.2 ओवर में 67 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अरनब ने 41 गेंदों में 31 और फुजैल ने 50 गेंदों में 23 रन बनाए। चार विकेट लेने वाले गुरु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बदरुद्दीन सिद्दीकी ने पुरस्कार प्रदान किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.