मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत सचिव ने दर्ज कराई रिपोर्ट कार्य में बाधा, अश्लीलता और झूठी शिकायत का केस दर्ज मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य और डिलरा रायपुर के पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। प्रकरण अप्रैल महीने का है।

पंचायत सचिव की तहरीर पंचायत सचिव की तहरीर पर पुलिस ने 14 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया है। मूंढापांडे ब्लॉक की कलस्टर एक और दो की पंचायत सचिव स्वाति चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर अजय वीर यादव निवासी ग्राम डिलारा रायपुर, कुलवंत यादव, मनोहर सिंह और उस्मान अली पर प्रकरण में गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया है कि चार अप्रैल को मूंढापा...