मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। केजीके कालेज में निलंबित प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी और दो शिक्षक प्रो. अनिल चौहान व प्रो. अजय कुमार सिंह के मामलों में गुरुवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गई। कारण कॉलेज प्रबंधक का किन्हीं कारणों के चलते नहीं पहुंचना था। जल्द ही कुलपति सुनवाई के लिए अगली डेट निश्चित करेंगे। केजीके कालेज में विवाद की शुरुआत प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी के निलंबन से हुई थी। प्रबंधक ने दो मई को उन्हें विभिन्न आरोपों के आधार पर निलंबित किया था। इसके बाद प्राचार्य ने प्रबंध समिति की वैधता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। मामले में कुलपति को सुनवाई के लिए कहा गया था। मई में कुलपति ने प्रबंधक और निलंबित प्राचार्य की ऑनलाइन सुनवाई भी की थी।इसके बाद भवन प्रभारी प्रो. अजय कुमार सिंह को भवन से जुड़े सामान और कथित अनिय...