मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- Moradabad News: शहर के उन निर्यातकों को मेले की सब्सिडी का इंतजार करते करते करीब एक साल बीतने को आया है जिन्होंने ईपीसीएच की मेजबानी में अक्तूबर 2025 में आयोजित हुए ऑटम फेयर में हिस्सा लिया था। एक महीने बाद फेयर को खत्म हुए एक साल पूरा हो जाएगा। कई निर्यातकों को ऑटम फेयर 2025 की सब्सिडी नहीं मिली है, जबकि, सभी प्रतिभागी निर्यातकों को फरवरी 2026 में हुए स्प्रिंग मेले की सब्सिडी नहीं मिली है। ईपीसीएच की फेयर 2026 कमेटी के चेयरमैन अवधेश अग्रवाल का कहना है कि सब्सिडी के लिए शासन से बजट प्राप्त हो गया है अब निर्यातकों को इसका आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अगले हफ्ते तक सभी निर्यातकों के खाते में सब्सिडी की धनराशि पहुंच जाने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...