Moradabad News: निर्यातक से पांच लाख की रंगदारी मांगी, केस दर्ज
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: कटघर के पंडित नगला बाइपास स्थित निर्यात फर्म के संचालक से उनके ही पुराने सप्लायर ने धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी कुलीन अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कटघर के पंडित नगला बाईपास पर उनकी निर्यात फर्म है। कुलीन अग्रवाल के अनुसार मझोला के प्रीत विहार खुशहालपुर रोड निवासी सर्वेश कुमार उनकी फर्म में पैकेजिंग मैटेरियल की सप्लाई करता था। कुलीन ने बताया कि साल 2023 में सर्वेश कुमार ने कुछ गलत सामान भेजा था इसलिए उसके बिलों का भुगतान नहीं किया था। जिसके बाद आरोपी सर्वेश ने धमकी देने और एससीएसटी एक्ट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जो जांच में झूठी मिली थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.