मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शनिवार को एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर रमेश कुमार व्यास से मिला। इस दौरान निर्यातकों की तरफ से कंटेनर मूवमेंट में आ रही कमी की समस्या को लेकर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराया गया। निर्यातकों ने कंटेनर्स के किराए में कमी किए जाने का मुद्दा भी उठाया। कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर ने अपने स्तर से कंटेनर्स के मूवमेंट में कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन महासचिव विशाल अग्रवाल, संरक्षक राजीव भंडूला, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल, डायरेक्टर हरविंदर सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...