Moradabad News: निर्माणधीन थाने के चौकीदार की बाइक ले भागा चोर
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में चोर निर्माणाधीन थाने की देखरेख में लगे चौकीदार की बाइक ही चोरी कर ले गए। चौकीदार ने बाइक थाने के गेट पर खड़ी की थी। बाइक न मिलने पर पीड़ित चौकीदार ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जानकपुर निवासी शुम्भू सिंह सोनकपुर में निर्माणाधीन थाने पर चौकीदारी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बाइक थाने के गेट पर खड़ी की थी और काम में व्यस्त हो गए। इसी बीच अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला,इसके बाद पीड़ित शुम्भू ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.