मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। निरंकारी सत्संग में रविवार को साप्ताहिक साधसंगत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रचारक वेदप्रकाश शर्मा ने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखा। प्रचारक वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि पूर्ण सतगुरु जब दुनिया में आता है तो अपने भक्तों को ब्रह्म ज्ञान देकर उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्संग में मुखी ब्रह्मप्रकाश गुप्ता, हरकेश सिंह, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार,महिपाल सिंह, सुभनीत, माला देवी, नीलू,लक्ष्मी, सुनीता, वंदना आदि सहित अनेकों भक्तों ने सत्संग में प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...