Moradabad News: निकाह के 11 साल बाद दो लाख के लिए दिया तीन तलाक, केस दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: गलशहीद थाना क्षेत्र में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने निकाह के 11 साल बाद महिला को तीन तलाक दे दिया। आरोपी ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना गलशहीद के असालतपुरा निवासी शबीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 11 साल पहले मेहंदी का तिराहा असालतपुरा निवासी आसिफ के साथ हुआ था। दस साल का एक बेटा और पांच साल की एक बेटी भी है। शबीना के अनुसार शादी के कुछ समय बाद पति शराब पीकर मारपीट करने लगा और खर्च नहीं देता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी पति आसिफ मायके से दो लाख रुपये लाकर देने के लिए कहता था। नहीं लाने पर तलाक देने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार 23 अक्तूबर को रात करीब 8:30 बजे आरोपी पति आसिफ ने उसके साथ गाली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.