मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आए डिलारी निवासी युवक ने बीते 6 जुलाई को कार्यस्थल पर ही जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति अपनी साली से निकाह के लिए नासिर पर दबाव बना रहा था। उसने धमकी भी दी थी, जिससे डरकर नासिर ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। डिलारी थाना के गांव सलेम सराय निवासी मोहम्मद नाजिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई नासिर को गांव का ही इकबाल बीते कुछ दिन से लगातार धमकी दे रहा था। वह नाजिस पर दबाव बना रहा था कि उसकी साली से निकाह करे। इतना ही नहीं बीती 5 जुलाई को घर आकर नासिर को धमकी देते हुए कहा कि तूने दो दिन के अ...