Moradabad News: निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से स्वागत
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी से युक्त मंगल कलश के महानगर आगमन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुई कलश यात्रा व्हाइट हाउस, ब्रेड फैक्ट्री होते हुए मां का सच्चा मंदिर, खुशहालपुर पहुंची। यात्रा के दौरान वातावरण गुरु रविदास महाराज के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं समरसता के संदेशों से गुंजायमान रहा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देता है। यह भी पढ़ें- वाराणसी से आई पवित्र मिट्टी का नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.