मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में पानी निकासी की नली बंद करने को लेकर दो पक्षों में तनातनी का माहौल बन गया, गांव निवासी मंजू देवी पत्नी अमन सिंह ने थाना डिलारी को तहरीर देकर बताया कि, गांव निवासी कुछ लोगों ने पानी निकासी की नाली बंद कर दी ,जिससे रास्ते में पानी भर गया, शिकायत करने पर दबंग लोग मारपीट करने का उतारू हो जाते हैं ,जिनके डर से गांव छोड़ने को मजबूर हैं, जिस पर थाना प्रभारी डिलारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पानी निकासी के पानी को लेकर विवाद चल रहा था, मौके पर पहुंच कर पानी निकासी की नाली खुलवा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...