Moradabad News: नाली निर्माण को लेकर मां -बेटे को पीटकर किया घायल
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर में नाली निर्माण कार्य को लेकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव की अमलेश उर्फ कमलेश ने मुकदमा दर्ज कराया कि मकनपुर में रनबीर डीलर के घर से मंदिर तक नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। मोहल्ले के ही रविंद्र व उसकी पत्नी सुनीता द्वारा नाली निर्माण कार्य को रोका जा रहा था। 12 जुलाई को सबेरे 7:30 बजे जब कार्य न रोकने को कहा तो यह सभी आग बबूला हो गए और उनके साथ मारपीट कर दी। इस बीच रविंद्र का बेटा कृशांत, उदयभान पुत्र मानसिंह भी आ गए।उन्होंने भी मारपीट कर गाली-गलौज की। इस बीच उनका बेटा संजीत आया तो उसके साथ भी मारपीट की जिससे दोनों के गंभीर चोटे आए, बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.