Moradabad News: नाली को लेकर विवाद में पीटकर किया घायल
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर में नाली को लेकर विवाद में मारपीट करके बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले में महिला ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सुनीता पत्नी रविंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के आकाश,संजीत पुत्र गाना जगपाल बीती 11 जुलाई को सुबह 10 बजे उसके दरवाजे के आगे नाली खोद रहे थे, जब उनके पति रविंद्र सिंह ने नाली खोदने से मना किया। तब आकाश के अलावा निशांत, चंचल ने उसके पति रविंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह से मारा पीटा। बारह जुलाई को सुबह 8 बजे वह अपनी भैंसों को चारा डाल रही थी, तब निशांत ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। इस समय आकाश, संजीत,सुरेंद्र, चंचल, सतपाल लाठी डंडे लेकर आ गए और उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। गांव के काफी लोगों ने उसे बचाया। मामले में तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.