मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: बिलारी। मोहल्ला बाजार वाल्मीकि बस्ती निवासी गुरवती पत्नी रमफल ने कोतवाली में तहरीर देकर नाले के निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका के ठेकेदार पर अभद्रता, गाली-गलौज और बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ठेकेदार ने रास्ते में उसके बेटे को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। गुरवती के अनुसार तबीयत खराब होने पर उसका बेटा उसे दवाई दिलाने मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में ठेकेदार के साथ मौजूद तीन अन्य लोगों ने भी गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...