मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में नारी निकेतन से लौटी किशोरी एक बार फिर घर से लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना नागफनी के बंगला गांव चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को आहद नाम का युवक बहलाफुसला कर भगा ले गया था। इस संबंध में थाने पर पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मथुरा नारी निकेतन भेज दिया था। आरोपी आहद को भी पुलिस जेल भेज दी थी। महिला के अनुसार बीते 14 अगस्त को वह अपनी बेटी को नारी निकेतन से घर लाई थी। एक सितंबर को किशोरी फिर से लापता हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आहद या हर्ष बहलाफुसला कर ले गया है। एसएचओ नागफनी मनीष सक्सेना ने बताया कि त...