Moradabad News: नाम जप कराता आवागमन चक्र से मुक्त
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जयंतीपुर स्थित हनुमान मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य केशवानंद ने कहा कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन और प्रभु का नाम जप ही सर्व कल्याणकारी है। नाम जप और हरिनाम संकीर्तन ही आवागमन चक्र से मुक्त करा सकता है और अधिकार मनुष्य योनि में ही मिला है। इसके लिए सत्गुरु की शरणागति आवश्यक है। इसलिए इस जीवन में समय व्यर्थ न गवां कर प्रभु की भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। व्यवस्था में सुदेश पाल, गीता पाल, राधा रानी, दीपक शर्मा, मनोरमा शर्मा, मुंशी प्यारे लाल आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: कलियुग में हरिनाम संकीर्तन से ही मुक्ति संभव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.