मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव वाकपुर अटायन निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नाबालिग बेटी को जबरन रास्ते से खींचकर ले जाने और उसके साथ अभद्रता करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बुधवार शाम करीब आठ बजे गांव में सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकान के पास पहले से मौजूद गांव के आजम पुत्र अहमद हसन तथा सिराज पुत्र जैनुल हसन ने उसकी बेटी को जबरन रास्ते से खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने युवती को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिजनों ने भोजपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित ...