मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठाकुरद्वारा स्यौहारा मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती 17 अगस्त की रात्रि करीब 12:00 बजे उसकी नाबालिक पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि शरीफ नगर निवासी समीर पुत्र शाकिर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर ले गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...