Moradabad News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी का पीछा रुस्तम नगर सहसपुर निवासी सुहेल पुत्र भूरा करता था। इस मामले को लेकर उसके परिवार के लोगों से शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ 23 जुलाई को शाम 4 बजे उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तब सुहेल बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। उसकी बेटी घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी भी लेकर चली गई। जब सुहेल के माता-पिता के पास शिकायत करने गई तो उन्होंने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर देने पर सुहेल और उसकी मां के अलावा उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.