Moradabad News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: नगर के एक मोहल्ले की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी को 25 जुलाई की दोपहर मोहल्ले के टीटू पुत्र चंद्रपाल और उसकी मां बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गए, जहां उसे तीन-चार घंटे तक रखा गया। महिला का आरोप है कि बाद में उसकी बेटी बाल्मीकि बस्ती में विजय पुत्र विजेंद्र की बाइक पर जाती दिखाई दी। उसने आरोप लगाया कि घटना में टीटू और उसके परिवार का हाथ है। साथ ही बेटी घर में रखे 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.