मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव के ही रविशंकर पुत्र श्याम बाबू ने उसकी नाबालिग बेटी को 5 मई को नशीला पदार्थ खिला दिया था और उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी रवि शंकर पुत्र श्याम बाबू को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर राइस मिलर ने लड़की को गेस्ट हाउस में बुलाया, नशा देकर किया रेप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...