Moradabad News: नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म के आरोप में एक नामजद
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक उनकी पुत्री कुछ समय से एक निजी संस्थान में कार्य कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि वहां कार्यरत एक व्यक्ति उनकी पुत्री को डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। बताया कि पुत्री की तबीयत खराब होने पर परिजनों को उसके साथ किये दुष्कर्म की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी किरन पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.