मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: रविवार को नगर निगम द्वारा खुशहालपुर रोड स्थित बुद्धि विहार में नानाजी देशमुख अमृत सरोवर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए पौधरोपण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के महानगर पेड़ प्रमुख विपिन गुप्ता ने नानाजी देशमुख के महानगर प्रवास की स्मृतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताया कि उनके पूज्य पिता लक्ष्मी शंकर के चूड़ी वाली गली निवास स्थान पर नानाजी देशमुख प्रवास करते थे। उपस्थित नागरिकों से स्वच्छ घर तथा स्वच्छ पर्यावरण रखने में सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अंजू शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधांशु शर्मा, अमरीश शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: निगम ने 50 हजार का किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- घूरपुर में प्रमुख सचिव सहकारिता न...