मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के आगे पुल के पास स्थित रामगंगा नदी के चट्टा घाट पर बुधवार शाम नहाने के दौरान अमरोहा निवासी युवक नदी में डूब गया। वह अपने सगे भाई समेत तीन लोगों के साथ नदी में नहाने गया था। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने पीएसी की फ्लड यूनिट की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उसका पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण तलाश रोक दी गई। युवक के पानी में बहने की सूचना पाकर परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए।

आसिफ के बारे में जानकारी अमरोहा जिले के अमरेाहा थाना के मोहल्ला दरबारे कला निवासी आसिफ (28) लोहे की आलमिरा बनाने का काम करता था। बताया गया कि आसिफ ने सिविल लाइंस के मोरा की मिलक स्थित एक गोदाम में लोहे की अलमारी बनाने का ठेका ले रखा था। वहां वह अपने छोटे भाई अदनान और मुजफ्फरन...