मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला, में सन्डेज ऑन साइकिल कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया । जिसके तहत रविवार सायं विद्यालय के प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार गौड़, ग्राम प्रधान कालेवाला रविन्द्र सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने ग्राम कालेवाला एवं माधव वाला से होते हुए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं साइकिलिंग के उपयोग से शारीरिक अभ्यास के महत्व को इंगित करना था। आयोजन में प्राचार्य संतोष कुमार गौड़,उपप्राचार्य अजय कुमार, शिक्षिका शबाना , वैशाली शिक्षक अजय कुमार, बिलाल एवं साक्षी उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...