Moradabad News: नवरात्रों की व्यवस्था दुरुस्त कराने को ज्ञापन
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रों में मंदिरों के पास सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि नवरात्रों में मंदिरों के पास सफाई, पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की। ज्ञापन में मंदिरों के मार्ग से अतिक्रमण हटवाने और इन मार्गों से मांस मदिरा की दुकानें भी नवरात्र के दौरान बंद रखवाने की मांग की। नवरात्र के दौरान गरबा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में तय किये गए प्रवेश के नियमों का भी कड़ाई से पालन किया जाए। ज्ञापन देने वालों में रोहन सक्सेना,सुरेश गुप्ता,शरद रस्तोगी,विजय शर्मा, गोविंद सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव, किशन सिंह, अतुल, दीपांशु आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: शारदीय नवरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.