Moradabad News: नवनिर्मित कोतवाली भवन का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: बिलारी। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने नगर के नवनिर्मित कोतवाली भवन का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन के विभिन्न कक्षों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा हैंडओवर से पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द हैंडओवर किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य व्यवस्था और लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह, एसडीएम प्रिंस वर्मा, कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: औपचारिकता तक सीमित न रहे शिकायतों का निस्तारण : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.