Moradabad News: नमाज पढ़ कर लौट रहे अधेड़ पर कुत्तों ने बोला हमला,घायल
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव सहसपुरी में बुधवार देर शाम नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहे अधेड़ पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के कई जगह काटने से वह बुरी तरह घायल हो गए। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा कर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहसपुरी निवासी लियाकत हुसैन 50 वर्ष बुधवार देर शाम नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले और घर को जाने लगे तभी दो कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया और उनके सीने,हाथ और चेहरे पर हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। हमले से लियाकत हुसैन जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर दौड़े लोगों ने डंडे और पत्थर मारकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और जख्मी लियाकत को सीएचसी लाया गया,जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.