Moradabad News: नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबा किशोर, तलाश जारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: कांठ, संवाददाता। छोटी रामगंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे उसके सकुशल मिलने की आस लगाए हुए हैं। स्योहारा थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर के मोहल्ला सराय कला, वार्ड नंबर-2 निवासी समीर (17) पुत्र शाकिर मूल रूप से मोहल्ला पट्टीवाला का रहने वाला है। वह ग्राम राजीपुर खद्दर के बाहर छोटी रामगंगा नदी पर बने पुल के नीचे मछली पकड़ने पहुंचा था। बताया जाता है कि मछली पकड़ने के लिए वह पानी में कूद गया। उसे तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह गहरे पानी में डूब गया।
नदी में तलाश अभियान किशोर के नदी में डूबने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.