मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई। बैठक की शुरुआत में पूर्व की बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद पार्षदों ने शहर की समस्याओं को लेकर मुद्दे उठाने शुरू कर दिए। बैठक में जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाया गया। वहीं कांग्रेस पार्षदों अनुभव मेहरोत्रा ने शहर में चूहों की बढ़ती समस्या को लेकर भी निगम अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। पार्षदों ने समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।बैठक में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, महापौर विनोद अग्रवाल और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नप बोर्ड की बैठक नहीं होने से पार्षद आक्रोशित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...