Moradabad News: धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: भगतपुर संवाददाता । विकासखंड भगतपुर टांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की शान में नातें पेश कीं और तकरीरों के माध्यम से उनके जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। मदरसा जामिया साबरिया नसीर उल उलूम बिलाकुदान की ओर से ग्राम बेरखेड़ा चक, बेलवाड़ा और बिलाकुदान समेत आसपास के गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर नातख्वानी और तकरीर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.