Moradabad News: धूमधाम के साथ निकाला गया श्रीरामलीला का झंडा जुलूस
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। नगर के रामलीला मैदान में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्री रामलीला से पूर्व नगर के मुख्य मार्ग से झंडा जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। गुरुवार को नगर के रामलीला मैदान में विधि विधान से पूजन कर झंडा जुलूस का शुभारंभ किया गया। जुलूस में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के मुख्य मार्गो कोतवाली चौराहा, पालिका बाजार, तहसील प्रांगण, पुराना एस डी एम कोर्ट रोड से होता हुआ कमालपुरी मार्ग स्थित दशहरा मेला स्थल पर पहुंचा जहां पर पूजन कर झंडा स्थापित किया गया। इस दौरान झंडा जुलूस में रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश शर्मा, विजयपाल सिंह,विशाल अग्रवाल, शरद पूठिया, अजय सक्सेना, शोभित अग्रवाल, नागेंद्र प्रताप सिंह, अमित सक्सेना,शिवेंद्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, ओम कुमार, अनुज शर्मा आदि शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.