मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: दौलतबाग क्षेत्र से जुड़े 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दौलतबाग प्रथम एवं द्वितीय की 33 केवी विद्युत लाइन में ट्रिपिंग आने से मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति सुबह 7:10 बजे से प्रभावित रही। बिजली विभाग की अनुरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन की पेट्रोलिंग और फाल्ट तलाशने का कार्य शुरू किया। विभाग के अनुसार करीब ढाई घंटे बाद सुबह 9:30 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई।अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लोगों को घरेलू कार्यों में दिक्कत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...