Moradabad News: दो पक्षों में जमकर मारपीट फायरिंग, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 16 -- Moradabad News: किसी बात पर क्षेत्र के गांव में बुधवार को देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़कर डाक्टरी परीक्षण कराया, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव संदलीपुर निवासी अंकित और कुचावली निवासी अंकुर में किसी बात पर विवाद हो गया, जिसमें कुचावली निवासी युवक ने अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया। उन लोगों के आने के बाद उनमें जमकर मारपीट हुई इस दौरान फायरिंग भी हुई,जिसमें दो युवकों को छर्रे भी लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन आरोपियों को जीडी में दर्ज करने की वजह से चालान करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.