Moradabad News: दो नवंबर से शुरू होगा आवस्थी मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अवस्थी मेमोरियल अंडर-12 रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दो नवंबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे। इसमें कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन जिला खेल संघ (डीएसए) मुरादाबाद की ओर से किया जा रहा है, जबकि मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी सहयोगी संस्था है। प्रतियोगिता लीग प्रारूप में खेली जाएगी। इसके माध्यम से अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं यूपीसीए निदेशक विजय गुप्ता, जिला खेल संघ के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता की प्रमुख भूमिका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.