मुरादाबाद, अगस्त 12 -- Moradabad News: मुरादाबाद। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के अपेक्षाकृत कमजोर रहने की वजह से अगस्त के महीने की शुरुआत से अब तक काफी कम बारिश दर्ज हुई है। अभी तक, अगस्त के महीने में बमुश्किल 60 मिलीमीटर बारिश ही रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अभी दो दिन उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन, इसके बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ेगी जिसके चलते रुक-रुककर फुहारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। हफ्ते भर तक रुक-रुककर बारिश का दौर चल सकता है। अगले एक सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हो सकती है। दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे थोड़ा कम रहने की संभावना जाहिर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...