Moradabad News: दो अगस्त को होगा वेद व्यास गुरुकुल विद्यापीठ का शुभारंभ
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विश्व जागृति मिशन मुरादाबाद मंडल की ओर से दिव्य लोग आश्रम में दो अगस्त को महर्षि वेद व्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ सुधांशु महाराज करेंगे। कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने वार्ता के दौरान बताया गुरुकुल की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय वैदिक परंपरा, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना तथा उत्कृष्ट संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान कराना है। विश्व जागृति मिशन मंडल संरक्षक अजय गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, राकेश अग्रवाल के निर्देशन में कार्यक्रम हो रहा है। मंडल अध्यक्ष रचित अग्रवाल, महासचिव सीए अभिनव अग्रवाल तथा आरके गंगवार ने बताया आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह भी पढ़ें- उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.