Moradabad News: दोस्त ने कारोबारी के खाते का साइबर ठगी में किया प्रयोग, केस
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कटघर के करूला कोहिनूर तिराहे के पास रहने वाले अनीस अहमद उसके बेटे अनस और अज्ञात साथियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश से कटघर के अनवर हाउस हाजी कालोनी निवासी पीतल कारोबारी मोहम्मद असलम की तहरीर पर लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में असलम ने आरोपियों पर उनका सिम लेकर उससे अटैच बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पांच दिन में उनके खाते से 1 करोड़ 60 लाख 2 हजार 276 रुपये का लेनदेन किया था।
मामले का विवरण दर्ज रिपोर्ट में पीतल कारोबारी मोहम्मद असलम ने बताया कि अनीस अहमद से उनकी पुरानी जान पहचान थी। यह भी बताया कि अनीस अहमद पर उनके कारोबार से संबंधित 11 लाख रुपये थे। मोहम्मद असलम के अनुसार उसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.