Moradabad News: दोपहर बाद छा गया रोडवेज डिपो में सन्नाटा
मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: शहर में दशहरा के मद्देनजर जारी रूट डायवर्जन का रोडवेज परिसरों में असर दिखा। दोपहर बाद दो बजे मुरादाबाद डिपो और पीतलनगरी डिपो से बसों का संचालन रोक दिया गया। इसकी वजह से चन्दौसी, संभल और बाहर से आने वाली दिल्ली रूट के बसों का संचालन आरटीओ कार्यालय के नजदीक स्थित अस्थाई डिपो से किया गया। मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर चलने वाली 50 बसों का संचालन विशेष रूप से प्रभावित हुआ। अन्य रूट की बसों का संचालन प्रभावित हुआ। प्रेम वंडर लैंड स्थित दूसरे अस्थाई बस अड्डे से रामनगर, हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ आदि रूट की बसों को चलाया गया। मुरादाबाद डिपो के प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि रूट डायवर्जन और दशहरा की वजह से यात्री कम आए हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: त्योहार पर चारों डिपो की 723 बसे रहेंगी ऑनरोड, चालकों-परिचालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.