Moradabad News: देहात विधानसभा क्षेत्र में जन चौपाल कर दी योजनाओं की जानकारी
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: भगतपुर संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र देहात-27 के गांव ठिरियादान में शुक्रवार शाम डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. एसके सिंह ने कहा कि सरकार सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बबलू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, यशवीर चौधरी, अनेकपाल चौधरी, सचिन पाल, दिशांत, नईम, मिंटू श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, मलुआ, विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.